विविध

हिमाचल प्रदेश के चार होकर प्रशिक्षण के लिए रवाना

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

हिमाचल प्रदेश के चार होकर प्रशिक्षण के लिए रवाना

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
No Slide Found In Slider.

 

सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा 04 अक्टूबर 2023 को भारतीय सेना में भर्ती हुए हिमाचल प्रदेश के चार जवानों को सेना डाक विभाग प्रशिक्षण केन्द्र, कामठी (नागपुर) के लिए रवाना किया गया। चार नौजवानो में से दो जवान वारंट अफसर, एक जवान नायक और एक जवान सिपाही के पद पर भर्ती हुए हैं। इन जवानों का मेडिकल 23 मई 2023 को सेना भर्ती कार्यालय शिमला में हुआ था। अंतिम दस्तावेजीकरण के बाद 04 अक्टूबर 2023 को इनको सेना डाक विभाग प्रशिक्षण केन्द्र, कामठी (नागपुर) के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा रवाना करने से पहले भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने भारतीय सेना में इनका स्वागत किया और मेहनत और लगन से प्रशिक्षण पूरा करने के लिए कहा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close