विविध

शहीद जतिंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मकरोली में विज्ञान और गणित विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

यह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता चारों सदनों के बीच आयोजित की गई जिसमें सुभाष हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया और नेहरू हॉउस द्वितीय स्थान पर रहा। राजेंद्र सिंह प्रवक्ता हिंदी ने मंच संचालक की भूमिका निभाई और श्री आनंद स्वरूप प्रवक्ता केमिस्ट्री और श्री विनोद जरियाल प्रवक्ता फिजिक्स को विज्ञान विषय के प्रश्न पूछने के लिए मंच पर आमंत्रित किया। प्रश्नोत्तरी का यह कार्यक्रम बहुत ही रोचक तथा ज्ञानवर्धक रहा। ऑडियंस में से जवाब देने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉक्टर कुलदीप चंद ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित किया एवं उन्हें ऐसी प्रतियोगिताओं में पूर्ण तैयारी के साथ बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर कुलदीप चंद, शिवराम ,अंकुश धीमान,विनोद सिंह, आनंद स्वरूप, सुनीत कुमार, राजेंद्र सिंह ,सुरेंद्र सिंह ,रोहित मिनोचा, देवेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, पुष्पींद्रा धीमान, सरोज वाला ,वंदना देवी, अनीता देवी,ताज दीन, आरती, समस्त स्टाफ सदस्य विद्यालय में मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close