विशेष

1500 रु प्रति महीने की गारंटी पर हल्ला बोल

1500 रु प्रति महीने की गारंटी पूरी करें कांग्रेस अन्यथा सरकार के खिलाफ उतरेगी महिलाएं : भाजपा

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार, त्रिलोक कपूर और बिहारी लाल शर्मा ने कहा की हिमाचल की जनता एक ही सवाल बार-बार पूछ रही है की कांग्रेस सरकार की गारंटीयां कहां है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

चुनावी दौर में बड़े-बड़े वादे करने वाली कांग्रेस पार्टी सत्ता में आते ही अपने वादों को भूल गई, कांग्रेस पार्टी में यह कुछ नई चीज नहीं है। सत्ता को पाने के लिए कांग्रेस पार्टी अपने इतिहास में भी ऐसा कई बार कर चुकी है। पर उन्होंने गारंटी तो दी वो कहां है, इसका जवाब तो कांग्रेस के नेताओं को देना ही होगा।

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 22 लाख महिलाएं आज भी अपने हक का इंतजार कर रही है, 9 महीने गुजर गए हैं पर एक भी ऐसा महीना नहीं आया जिसमें उनके खाते में 1500 रु आए हो। आपदा की इस घड़ी में तो हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को इस गारंटी की काफी याद आती है, क्योंकि जिस प्रकार से हिमाचल के ऊपर एक कठिन दौर आया उसमें शायद यह राशि महिलाओं के लिए राहत साबित होती।

No Slide Found In Slider.

 

भाजपा नेता ने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी और उनकी सरकार से मांग करते हैं कि तुरंत प्रभाव से हिमाचल प्रदेश की 22 लाख महिलाओं के खाते में 13500 रु की राशि डालनी चाहिए। यह हिमाचली महिलाओं की 9 महीने की बकाया राशि है। अन्यथा मजबूरन हिमाचल प्रदेश की महिला और बहनों को सड़कों पर उतरना पड़ेगा।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समस्त नेताओं ने चुनावों के दौरान कहा था की पहली कैबिनेट में निर्णय लेते हुए हम हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को 1500 रु सत्ता में आते ही देना शुरू कर देंगे। पर हुआ क्या छल, कपट और धोखा, 9 महीने बीत गए साथ ही रक्षाबंधन गुजर गया पर प्रदेश की बहने अपने हक का इंतजार करती रही। सुक्खू जी एक बात बात गांठ में बंध लो , बहनों का यह हक तो आपको देना ही होगा।

 

ऐसा चर्चित है कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी भी हिमाचल आ रही है उन्हें भी याद होगा कि चुनावों के दौरान उन्होंने भी महिलाओं से यही वादा किया था। उन्होंने भी जनता को बताना चाहिए कि गारंटीयां कब पूरी होगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close