ब्रेकिंग-न्यूज़

जो नहीं आ सकते कार्यालय वो उन्हें फ़ोन या व्हाट्सप्प के माध्यम से भी अपनी समस्याओं को बता सकते हैं

विश्वविद्यालय अर्की कर्मचारी कल्याण संघ ने संजय अवस्थी को किया सम्मानित

No Slide Found In Slider.

 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अर्की कर्मचारी कल्याण संघ ने आज यहाँ विश्वविद्यालय संकाय भवन में मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक संजय अवस्थी के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया। समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अर्की विधानसभा क्षेत्र से संबंधित लगभग 150 कर्मचारियों ने शिरकत की।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

संजय अवस्थी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अर्की कर्मचारी कल्याण संघ के सभी सदस्यों का इस सम्मान समोराह के आयोजन के लिए धन्यवाद किया और उन्हें आश्वासन दिया की वह हमेशा अर्की विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास से सम्बंधित किसी भी मुद्दे को लेकर लोग उनसे उनके कार्यालय में कभी भी मिल सकते हैं और जो लोग कार्यालय नहीं आ सकते वो उन्हें फ़ोन या व्हाट्सप्प के माध्यम से भी अपनी समस्याओं से अवगत करवा सकते हैं जिनका वह तुरंत निवारण करने की कोशिश करेंगे।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से बहुत से विभूतियाँ शिक्षा ग्रहण करके देश और विदेश में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें इस विश्वविद्यालय को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है और इस दिशा में कार्य करते हुए विश्वविद्यालय में प्रति उपकुलपति को लगाया गया है और जल्द ही उप कुलपति की नियुक्ति भी कर दी जाएगी।

 

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अर्की क्षेत्र से लगभग 200 के आसपास कर्मचारी कार्यरत हैं। विधानसभा चुनाव में जीत के उपरान्त अर्की कर्मचारी कल्याण संघ की विश्वविद्यालय इकाई ने पहली मर्तबा अपने स्थानीय विधायक के सम्मान में इस तरह का आयोजन किया। कल्याण संघ के सभी सदस्यों ने मुख्य संसदीय सचिव का इस कार्यक्रम में पधारने पर धन्यवाद किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के मुख्य सलाहकार डॉ० नन्त राम चौहान, चेयरमैन नरेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष लाभ चन्द शर्मा, वाईस चेयरमैन राम लाल, महासचिव ललित चौहान, उप-प्रधान नीमचन्द, संयुक्त सचिव चांदी राम, कोषाध्यक्ष हरी राम एवं हेमराज भाटिया इत्यादि उपस्थित रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close