नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता के लिए बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करें विभिन्न विभाग – उपायुक्त

नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता के लिए बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करें विभिन्न विभाग – उपायुक्त

विविध
No Slide Found In Slider.

 

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां मादक पदार्थों के संदर्भ में बैठक की अध्यक्षता की।

No Slide Found In Slider.

नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता के लिए बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करें विभिन्न विभाग – उपायुक्त

उन्होंने पुलिस, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभागों को बेहतर समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया ताकि युवाओं को स्कूल एवं कॉलेजों में नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूक किया जा सके। उन्होंने स्कूल स्तर पर नारा लेखन, स्किट एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशाखोरी के खिलाफ मुहिम चलाने के निर्देश दिये।

No Slide Found In Slider.

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नशामुक्ति और पुनर्वास पर विशेष कार्य करने का आहवान किया ताकि युवाओं को मानवीय स्वरूप के माध्यम से सकारात्मक कार्यों की ओर प्रेरित किया जा सके और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव हो सके।

उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से जिला में बढ़ती नशाखोरी की समस्या पर विस्तृत चर्चा की और सीधे संवाद से सुझाव आमंत्रित किये और इस समस्या के निदान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग से खुफिया तंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया ताकि नशाखोरी की समस्या पर अंकुश लगाया जा सके।

बैठक में ए.एस.पी. शिमला शहरी नवदीप सिंह, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Deepika Sharma