विविध

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी जिला के अधिकारियों से विकास कार्यो में तेजी लाने व इन्हें समय पर पूरा करने को कहा हैं।

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

उन्होंने अधिकारियों से पूरी निष्ठा व ईमानदारी से लोगों की समस्याओं को सुनने व इन्हें दूर करने को कहा हैं।
आज मंडी सदर में अपने दौरे के दौरान ढंडाल, सरहां में जन सभाओं को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी जिला उनके संसदीय क्षेत्र का मुख्य द्वार हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में चल रही विकास योजनाओं के निर्माण में किसी भी प्रकार की ढिलाई नही बरती जानी चाहिए।
प्रतिभा सिंह ने डांधल में पंचायत भवन की आधारशिला, कोटली के गांव हाल्ट में राजस्व भवन,साइन में आयुष स्वास्थ्य केंद्र लोगों को समर्पित करने के बाद यहां जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ,चूंकि वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ साथ इस क्षेत्र की सांसद भी है इसलिए इस क्षेत्र के विकास की उनकी मुख्य जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा कि अभी वह हाल ही में वह जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति का दौरा कर लोटी है और लोगों ने जो प्यार और स्नेह उन्हें दिया है उसके लिए वह सब की आभारी हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि अब जल्द ही देश मे लोकसभा चुनाव होने हैं।उन्होंने कहा कि इस बार उनका सांसद के तौर पर दो साल से कम का कार्यकाल रहा। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने सभी 17 हलकों में अपनी सांसद निधि का एक बराबर बंटवारा किया हैं। उन्होंने कहा कि फिर भी अगर कही कोई कमी रह गई हो तो उसे आने वाले समय में पूरा किया जाएगा।
प्रतिभा सिंह ने लोगों से मंडी सहित चारों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की शानदार जीत का एक बड़ा संदेश देशभर में गया हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के बाद मध्य्प्रदेश सहित उन सभी राज्यों में कांग्रेस की जीत होगी,जहां इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने दावा किया कि अगले साल केंद्र में कांग्रेस नेतृत्व की सरकार बनने जा रही है इसलिए सभी को एकजुटता के साथ कार्य करना होगा।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close