विशेष

EXCLUSIVE: शिमला में खाद्य पदार्थों पर बड़ी छापेमारी

चावल, चिकन, मस्टर्ड ऑयल , सोया  चैंक्स के उठाए सैंपल

No Slide Found In Slider.

 

आपके स्वास्थ्य को लेकर कोई दुकानदार खिलवाड़ ना करें इस बाबत शिमला में नगर निगम के तहत बड़े स्तर पर छापेमारी की गई है। यह छापेमारी शिमला के मिडिल बाजार में की गई है। जानकारी मिली है कि शिमला के बाजारों में चावल, चिकन ,मस्टर्ड ऑयल , सोया  चैंक्स के सैंपल जांच के लिए उठाए गए हैं। जिसे आगामी जांच के लिए लैब भेजे गए है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

हालांकि खाद्य पदार्थ को लेकर स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए हेल्थ सेफ्टी एंड रेगुलेशन डिपार्टमेंट समय पर  छापेमारी करता रहता है लेकिन नगर निगम के तहत भी छापेमारी फूड इंस्पेक्टर्स के तहत की गई है। गौर हो कि मौसम में बदलाव के बाद काफी खाद्य पदार्थ सही नहीं होते है और फिर भी वह उनकी बिक्री करते हैं ।लिहाजा नतीजा यह होता है कि मरीजों को अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते है।

बॉक्स

ये रही है अस्पताल की स्थिति

शिमला के अस्पतालों की स्थिति  बरसात और गर्मियों को लेकर देखी जाए तो सबसे ज्यादा फूड प्वाइजनिंग डायरिया के केस इस दौरान देखने को मिलते हैं ।हर वर्ष हजार से अधिक लोग महज इसलिए बीमार पड़ते हैं क्योंकि वह गंदा खाना इस्तेमाल कर लेते हैं।

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close