विविध

खास खबर: अपूर्व देवगन को विदाई ,अनिल जोशी को पीसीबी की जिम्मेदारी

No Slide Found In Slider.

 

आज हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राज्य बोर्ड से स्थानांतरित पूर्व सदस्य सचिव अपूर्व देवगन (आईएएस) को विदाई दी और उनका राज्य बोर्ड के कार्यों के सफल निर्वहन के लिए धन्यवाद किया। ज्ञात हो कि अपूर्व देवगन ने कल 10 अप्रैल 2023 को चंबा जिला के नए उपायुक्त का पदभार ग्रहण किया है। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय गुप्ता (आईएएस) ने अपूर्व देवगन का धन्यवाद किया तथा नए जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने उनके कुशल नेतृत्व, कर्मठता, सहजता और उनकी मार्गदर्शन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। अपूर्व देवगन ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि उनको राज्य बोर्ड से बहुत कुछ सीखने को मिला, उन्होने सबका धन्यवाद किया और यहाँ किए गए अपने कार्य अनुभव को सबके साथ साझा किया।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

राज्य बोर्ड के अध्यक्ष और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए सदस्य सचिव अनिल जोशी (आईएफ़एस) का भी स्वागत किया, जिन्होंने आज राज्य बोर्ड के सदस्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला है। नए सदस्य सचिव ने देवगन को शुभकामनाएं दी और अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिलकर काम करने तथा बोर्ड के लिए नए आयाम स्थापित करने का आह्वान किया। अध्यक्ष ने इस मौके पर कहा अनिल जोशी अनुभवी और कर्मठ अधिकारी रहे हैं और ये बोर्ड को नई ऊचाई पर ले जायेंगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close