विविध

विधान सभा की कार्यवाही देखने आये ऐ0 पी0 जे0 विश्वविद्यालय, शिमला के छात्र-छात्राएं ।

No Slide Found In Slider.

 

शिमला: आज दिनांक 03.04.2023 को अपराह्न 1.30 बजे ऐ0 पी0 जे0 विश्वविद्यालय के लॉ के छात्र-छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया से विधान सभा परिसर में मुलाकात की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा तथा मजबूत लोकतन्त्र है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

श्री पठानिया ने कहा कि लोकतंत्र तथा संसदीय प्रणाली की मजबूती के लिए अखिल भारतीय स्तर के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन समय-समय पर विभिन्न स्थलों पर आयोजित करने चाहिए तथा सीधी चर्चा व संवाद से लोकतंत्र की बेहतरी के लिए जो भी निष्कर्ष निकलता है उसको पूर्ण इच्छा शक्ति से अपनाना चाहिये और समय की नजाकत को देखते हुए उसमें संशोधन भी करने चाहिए।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सदन ही एक ऐसा सर्वोत्तम स्थान है जहां चुने हुए प्रतिनिधि जनहित से जुड़े मुद्दों को उठा सकते है तथा उनका समाधान भी सम्भव हो पाता है। इस अवसर पर श्री पठानिया ने छात्र-छात्राओं से लोकतांत्रिक प्रणाली को गहनता से अध्ययन करने का आग्रह किया। श्री पठानिया ने छात्र-छात्राओं को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनायें दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close