विविध

राज्यपाल ने एनजेपीसी परियोजना स्थल का दौरा किया

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

शिमला जिला के रामपुर में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज 1500 मेगावाट क्षमता के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना स्थल का दौरा किया। उनके साथ लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित थीं।
राज्यपाल ने भूमिगत सुरंग और टरबाइन परिसर का भी दौरा किया, जहां परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने उन्हें परियोजना की अभियांत्रिकी से अवगत करवाया।
इसके उपरान्त, राज्यपाल को प्रस्तुतिकरण के माध्यम से परियोजना की विभिन्न उपलब्धियों और अन्य गतिविधियों के बारे में भी अवगत करवाया।
महाप्रबंधक विद्युत विकास महाजन और पंकज चौधरी ने भी प्रस्तुतिकरण दिया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि एसजेवीएन ने देश को विद्युत क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह लाभ अर्जित करने वाले कुछ प्रमुख संगठनों में से एक है और यह केंद्र सरकार की एक महत्त्वपूर्ण संपत्ति है। उन्होंने कहा कि नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना इंजीनियरिंग का एक अद्भुत उदाहरण है और परियोजना प्रबंधन द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत विभिन्न गतिविधियां कार्यान्वित करना सराहनीय है।
राज्यपाल ने हार्ड कोटिंग चैंबर का भी दौरा किया।
इससे पहले, एसजेवीएनएल के प्रधान सलाहकार डॉ. एम.पी. सूद ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा परियोजना स्थल पर पधारने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close