विविध

इलेक्ट्रिक बस में अचानक लगी आग

No Slide Found In Slider.

 

राजधानी शिमला में इलेक्ट्रिक बस में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। सुबह करीब 10:45 बजे लिफ्ट के पास इलेक्ट्रिक बस में अचानक आग लग गई और चारों ओर धुआं फैल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग मुस्तैदी से घटनास्थल पर पहुंचा। और आग पर काबू पाया। यह आग बस के अगले हिस्से से शुरू हुई। लेकिन किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है।हिमाचल की राजधानी शिमला में लिफ्ट के पास HRTC बस में अचानक आग लग गई। हालांकि, इसमें सवार यात्रियों को समय पर उतार दिया गया था।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

जानकरी के अनुसार जैसे ही ड्राइवर ने लिफ्ट के समीप सवारियों को उतारने के लिए बस रोकी, अचानक से इंजन से धुंआ उठने लगा। ड्राइवर को शक हुआ तो इसमें सभी सवारियों को उतार दिया गया। अचानक से आग इतनी भयानक हो गई कि पूरे एरिया को खाली करवाना पड़ा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close