विविध

स्मार्ट सिटी के अंतर्गत धर्मशाला और शिमला को मिला बजट, केंद्र सरकार का धन्यवाद

No Slide Found In Slider.

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार कांगड़ा जैसे बड़े जिले के साथ भेदभाव करती है, वहीं भाजपा और केंद्र सरकार कांगड़ा जिले को विशेष दृष्टिकोण से देखती है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

उन्होंने कहा की हमारे लिए यह गर्व की बात है कि कांगड़ा के धर्मशाला में जी-20 बैठक होने जा रही है और यह बैठक अप्रैल माह में तय की गई है। जी-20 की अध्यक्षता इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कर रहा है और यह निर्णय 1 दिसंबर 2022 को हुआ था यही नहीं चौथी आसियान इंडिया यूथ सम्मिट की मेजबानी करना का मौका भी धर्मशाला को मिलने जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल के लिए सकारात्मक कार्य किया है आज स्मार्ट सिटी के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को 98 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं जिसमें से शिमला और धर्मशाला को 49-49 करोड केंद्र द्वारा दिए गए हैं। इससे धर्मशाला और शिमला में रोड चौड़े करना, ओवरब्रिज, लिफ्ट, रिटेनिंग वॉल और सौदार्यकरण के काम आगे बड़ेगा।

इससे पूर्व में भी केंद्र सरकार स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 250 करोड रुपए से अधिक राशि हिमाचल प्रदेश को स्वीकृत कर चुकी है जिसके अंतर्गत स्मार्ट सिटी योजना के तहत धर्मशाला और हिमाचल प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

भारतीय जनता पार्टी और विधायक दल केंद्र सरकार का इस सौगात के लिए तहे दिल से धन्यवाद करता है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आज जी 20 सम्मेलन को लेकर समन्वय की दृष्टि से एक समिति का गठन किया है और यह समिति कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में होने वाली जी-20 समिट को लेकर बनाई गई है। इस विशेष समिति के प्रमुख पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार होंगे, उनके साथ सांसद किशन कपूर, सांसद इंदु गोस्वामी, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर कार्यसमिति सदस्य राजीव भारद्वाज, प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, विशाल चौहान , मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग, धर्मशाला के महापौर ओंकार नेहरिया और जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि जी 20 समिति की बैठक हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होने जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होती चली जा रही है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close