विविध

खुला पत्र: ये है स्मार्ट सिटी..रास्ते पर रैलिंग भी नहीं

No Slide Found In Slider.

 

विषय :- हादसों को न्योता दे रहा है चुरट नाला ढल्ली से ढल्ली टनल तक का रास्ता।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

ढलली निवासी ने लोक निर्माण मंत्री को खुला पत्र लिखा है कि हम ढल्ली निवासी आपके समक्ष मुद्दा रखना चाहते हैं , आये दिन हम लोग अपनी जान पर खेल कर अपने दैनिक कार्यों के लिए घरो से निकलते है। इस रास्ते में कहीं भी रैलिंग नहीं है , लिंक रोड होने की वजह से यहाँ से गाड़ियों की आवाजाही भी काफी है और कुछ लोग काफी तेजी से इस रस्ते में अपनी गाड़ियां चलाते हैं , जिसकी वजह से पैदल चलने वालों को अपनी जान को हथेली पर रख कर चलना पड़ता है। इस रास्ते में काफी खाइयां है अगर किसी का पैर जरा सा भी सड़क से निचे उतरा खुद को बचाते हुए तो वह सीधा ही खाई में जा गिरेगा , जैसा की आपको पता है की वाहन सेक्रेड हार्ट स्कूल भी है , बच्चों के लिए भी ये रास्ता काफी खतरे वाला है। साथ ही काफी हद तक बुजुर्ग , अपंग , हैंडीकैप लोग इस रास्ते से अपने कार्यों के लिए जाते है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

आपसे विनम्र निवेदन है की इस रास्ते में रेलिंग लगाई जाए ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।

 

 

 

ढल्ली निवासी

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close