शिक्षा

जानें, हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की एक आम सभा में क्या हुआ?

 

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की एक आम सभा का आयोजन आज शिमला में किया गया। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के मुख्य प्रेस सचिव प्रेम शर्मा ने बताया कि इस बैठक में सभी जिला अध्यक्षों, महासचिवों सहित राज्य परिषद की सदस्यों ने भाग लिया !इस बैठक का मुख्य उदेश्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर के प्रधानाचार्य के रूप में पदोन्नत होने पर नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर चर्चा करना तथा प्रवक्ता संघ की लंबित मांगों पर विचार करना था। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के संविधान के अनुसार अगर कोई प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष के पद पर आसीन सदस्य प्रधानाचार्य के रूप में पदोन्नत होता है। उस व्यक्ति को अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देना पड़ता है अर्थात प्रवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अथवा जिला अध्यक्ष पद पर केवल प्रवक्ता ही निर्वाचित हो सकते हैं। इसलिए इस बैठक में प्रवक्ता संघ के संविधान के अनुसार अगले अध्यक्ष के नाम पर चर्चा की गई। प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के संविधान के अनुसार प्रदेश राज्य कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 वर्ष का रहता है !इससे पहले अगर कोई प्रदेश अध्यक्ष त्यागपत्र देता है या प्रधानाचार्य के रूप में पदोन्नत होता है तो प्रवक्ता संघ के संविधान के अनुसार शेष कार्यकाल के लिए राज्य परिषद राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष को अध्यक्ष के रूप में मनोनीत करती है! बैठक के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के मुख्य प्रेस सचिव प्रेम शर्मा ने बताया कि आम सभा का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोटा शिमला में किया गया। बैठक प्रारंभ होते ही सबसे पहले सभागार में उपस्थित सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर का अभिवादन किया। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेंद्र तथा संजीव ठाकुर शॉल तथा टोपी पहना कर प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर को सम्मानित किया। सभी जिला अध्यक्ष ने केसर सिंह ठाकुर को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। संघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेंद्र नेगी ने अपने संबोधन में

WhatsApp Image 2025-08-08 at 2.49.37 PM

केसर सिंह ठाकुर को प्रधानाचार्य के रूप में पदोन्नत होने पर उन्हें बधाई दी तथा उनके द्वारा संघ के लिए किए गए कार्य के लिए उनकी प्रशंसा तथा आभार व्यक्त किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के संबोधन के उपरांत केसर सिंह ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष के के पद से मे अपना त्यागपत्र प्रवक्ता संघ की आम सभा में प्रस्तुत किया जिसे सदन ने स्वीकार कर लिया के समक्ष प्रस्तुत किया। सदन की कार्यवाही का संचालन करते हुए हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के महासचिव संजीव ठाकुर ने उसके उपरांत वरिष्ठ उपाअध्यक्ष लोकेन्द्र नेगी को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नामांकित करने का प्रस्ताव सदन में पेश किया। जिसे की सदन ने स्वीकार कर लिया !लोकेन्द्र नेगी के प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा जैसे ही हुई पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा ! लोकेंद्र नेगी प्रदेश अध्यक्ष की

जिम्मेवारी सौंपने के लिए सभी जिला अध्यक्षों तथा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य का धन्यवाद किया आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि लोकेंद्र सिंह नेगी पिछले 20 वर्षो से प्रवक्ता संघ के विभन्न पदों पर रहे है ! इन्होने संघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष के अतिरिक्त जिला शिमला के अध्यक्ष पद के रूप में भी कार्य किया है ! अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए लोकेंद्र नेगी ने बताया कि उनकी प्रथम प्राथमिकता में प्रधानाचार्य की पदोन्नति के लिये प्रवक्ताओं का पदोन्नति कोटा बढ़ाना वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में उपप्रधानाचार्या के पद सृजित करवाना योग्यता प्राप्त प्रवक्ताओं को कालेज में पदोन्नति के अवसर प्रदान करवाना शिक्षा बोर्ड के साथ प्रवक्ताओं के हितों से जुड़े मामलों को उठाना तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिये कार्य करना प्रमुख रहेंगा !

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close