विविध

याद आए राष्ट्रपिता…

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहदी दिवस पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उन्हें याद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

विक्रमादित्य सिंह ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं से बापू के सत्य व अहिंसा के दिखाए रास्ते पर चलने व देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस दौरान राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के समापन अवसर पर पार्टी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें प्रदेश सरकार के लोकनिर्माण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कांग्रेस सेवादल की टुकड़ी ने ध्वज रक्षक जय प्रकाश ठाकुर की अगुवाई में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। सेवादल की सलामी टुकड़ी में सुनीता ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, नरेश वर्मा, नरेश ठाकुर व हेम चंद शर्मा शामिल थे।

विक्रमादित्य सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश में आम लोगों में देश प्रेम व सोहार्द का एक मजबूत संदेश गया हैं। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। राहुल गांधी ने 3500 किलोमीटर की पदयात्रा कर एक इतिहास रचा है जो हमेशा याद रखा जाएगा।

No Slide Found In Slider.

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान के पहले चरण का समापन श्रीनगर में हुआ हैं। उन्होंने कहा कि अब देश के सभी राज्यों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस अभियान को 26 जनवरी से जोगिंदर नगर से शुरू कर दिया है और प्रदेश के सभी जिलों व ब्लॉकों में इस अभियान में अपने अपने क्षेत्र के नेता भाग लेंगे । उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश में दो महीने तक चलेगा जिसमें पार्टी के पदाधिकारी हर घर मे पार्टी का झंडा व आपसी भाईचारे को मजबूत करने का राहुल गांधी का लिखित संदेश देंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान,आनंद कौशल, महासचिव अमित पाल सिंह, यशवंत छाजटा, यशपाल तनाईक,सुशान्त कपरेट,प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,सचिव वेद प्रकाश ठाकुर, हरि कृष्ण हिमराल, ऊषा महेता,रिपना कलसाइक, एस एस जोगटा, जी एस तोमर, पूर्व महापौर सोहन लाल, अशोक सरटा के अतिरिक्त सेनराम नेगी,ब्रम दास चौहान, जीत राम पवंर,एस के सहगल,मोहन नेगी,चुनी लाल,कमलेश ठाकुर,पुष्पा शोभटा,कृष्णा, विनोद भाटिया,चमन प्रकाश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close