विविध

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मनसा राम के निधन पर किया शोक व्यक्त

संयुक्त निदेशक बी.सी. बैहक के निधन पर गहरा दुःख

No Slide Found In Slider.

 

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मनसा राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मनसा राम ने लंबे समय तक प्रदेश की सेवा की और अपने क्षेत्र के विकास के लिए भी उल्लेखनीय योगदान दिया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के साथ गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

वहीं मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खु ने हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सेवानिवृत संयुक्त निदेशक बी.सी. बैहक के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

लगभग 88 वर्षीय बीसी बैहक गत कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और आज प्रातः 03.30 बजे उन्होंने अपने शिमला स्थित आवास पर अन्तिम सांस ली।

मुख्यमन्त्री ने अपने शोक सन्देश में कहा कि स्वर्गीय बी.सी बैहक को जन सम्पर्क की बेहतर जानकारी के लिए जाना जाता था और अपने लगभग 35 वर्ष के सेवाकाल में उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए जन-जन तक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पंहुचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

उप मुख्यमन्त्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी प्रदेश सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सेवानिवृत संयुक्त निदेशक बी.सी. बैहक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उप मुख्यमन्त्री ने अपने शोक सन्देश में कहा कि अपने सेवाकाल में स्वर्गीय बीसी बैहक ने युवा जन सम्पर्क कर्मियों को जन सम्पर्क की बारिकियों से अवगत करवाया तथा भविष्य के जागरूक जन सम्पर्क कर्मी तैयार किए। उन्होंने कहा कि लोक सम्पर्क के क्षेत्र में स्वर्गीय बीसी बैहक के योगदान को सदैव स्मरण रखा जाएगा।

हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की निदेशक किरण भड़ाना तथा विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत संयुक्त निदेशक बी.सी. बैहक के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

स्वर्गीय बी.सी बैहक शिमला, बिलासपुर एवं सिरमौर ज़िलों में ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी के पद पर सेवारत रहे और निदेशालय में उप निदेशक एवं संयुक्त निदेशक पर पर कार्यरत रहे। उन्होंने समय-समय पर प्रदेश के राज्यपाल तथा मुख्यमन्त्री के प्रेस सचिव के रूप में भी सेवाएं दी।

 

.

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close