विविधशिक्षा

शाबाश: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुग्गर का वार्षिक परीक्षा परिणाम शानदार

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुग्गर का इस वर्ष मैट्रिक तथा 10+2 कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शाबाश: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुग्गर का वार्षिक परीक्षा परिणाम शानदार

ashb advt_page-0001

विद्यालय का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा। कुल 20 विद्यार्थियों में से 19 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। स्वाति ने 700 में से 671 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं स्नेहा शर्मा और मंजू ने 700 में से 669 अंक लेकर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्रेया शर्मा ने 700 में से 668 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विशेष बात यह रही कि 20 में से 8 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

No Slide Found In Slider.

इसके अतिरिक्त विद्यालय का 10+2 कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सरंजना ने 500 में से 453 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। स्नेहा ने 444 अंक लेकर द्वितीय तथा ज्योति ने 425 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा रानी ने इस शानदार परिणाम का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अध्यापकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close