ब्रेकिंग-न्यूज़

चुनाव आयोग से सभी डाक मत पत्रों की वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश चुनाव आयोग से सभी डाक मत पत्रों की वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने आयोग से सभी चुनाव रिटर्निंग अधिकारियों से इस कार्य में तुंरत तेजी लाने के निर्देश देने को भी कहा है।
प्रतिभा सिंह ने आज प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग से दूरभाष पर डाक मत पत्रों की धीमी गति वापसी पर चिंता व्यक्त करते हुए इस कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात कुछ कर्मचारियों को डाक मत पत्र जारी होने के बाबजूद संबंधित कर्मचारी को प्राप्त नही हुए। यह मतपत्र कहा गायब हो गए है इसकी पूरी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि डाक मतपत्रों के साथ किसी भी प्रकार से कोई छेड़छाड़ न हो,यह भी पूरी तरह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्हें यह भी जानकारी मिल रही है कि भाजपा के कुछ नेताओं ने रिटर्निंग अधिकारियों पर सत्ता का दबाव बना कर उनसे डाक मतदाताओं की सूचियां प्राप्त कर उन मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव डाला जा रहा है,सम्भतः यही कारण है कि कर्मचारी अपना मतदान करने में कोई रुचि नही ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं पर सत्ता का किसी भी प्रकार का दबाव लोकतंत्र की हत्या हैं ,इसलिए आयोग को अपने अपनी पूरी जिम्मेदारी से अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए इस पूरी प्रक्रिया पर अपनी कड़ी नज़र रखने की जरूरत है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close