पर्यावरण

प्रदूषण मुक्त करो हिमाचल,इलेक्ट्रिक वाहन का करो प्रयोग

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

अतिरिक्त मुख्य सचिव (पर्यावरण, विज्ञान व् प्रौद्योगिकी) सह अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  प्रबोध सक्सेना (आईएएस) ने आज सदस्य सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपूर्व देवगन (आईएएस) को एक इलेक्ट्रिक वाहन (कार) सौंपा, जिसका प्रतीकात्मक उद्देश्य वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए सरकारी विभागों द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है। प्रदेश में, राज्य बोर्ड शायद पहला सरकारी संगठन है जिसने वाहन जनित वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने की दिशा में इस तरह की पहल की है और उम्मीद की जाती है कि आने वाले समय में अन्य सरकारी विभाग भी अधिकाधिक संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल कर वायु प्रदूषण कम करने में अपना सहयोग देंगे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close