विविध

प्रदेश में कांग्रेस , भाजपा के मिशन रिपीट को डिफ़ीट में बदलेगी

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस भाजपा के मिशन रिपीट को डिफ़ीट में बदलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान में जिसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा प्रदेश में रीत व रिवाज को बदलेगी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह बोखलाहट में है और उन्हें यह एहसास हो चुका है कि उनकी सत्ता में वापसी संभव नही है इसलिए उन्हें बार बार अपने कार्यकर्ताओं से रीत व रिवाज बदलने की बात कहनी पड़ रही है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

प्रतिभा सिंह कहा है कि प्रदेश में भाजपा की ऐसी कोई भी उपलब्धि नही है जिसके लिये जयराम लोगों से वोट मांग सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। बागवान व किसान अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। समाज का हर वर्ग इस सरकार से दुखी है। लोग भाजपा की सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिये बेसब्री से चुनावों का इंतजार कर रहें है।

No Slide Found In Slider.

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा का अधिकारियों के साथ भेदभाव,कर्मचारियों का उत्त्पीडन मुख्य एजंडा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी अपनी उपेक्षा के चलते महामहिम को पत्र लिखने पर मजबूर है।भाजपा ने व्यूरोक्रेसी को धड़े बाजी में बांट कर रख दिया है। मुख्यमंत्री की प्रशासन पर कमजोर पकड़ के चलते पूरी प्रशासनिक व्यवस्था अस्त व्यस्त होकर रह गई है। आये दिनों अपने फेंसलो से पलटना जयराम सरकार की विशेषता रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री अब जितनी मर्जी घोषणाएं कर ले,वह न तो कभी पूरी होंगी और न ही इनके लिए कोई बजट है। जयराम कर्ज पर कर्ज लेते जा रहें है। अब 2500 करोड़ का ओर कर्ज लिया जा रहा है। सरकार के पास कर्मचारियों की देनदारी देने तक को पैसा नही है और मुख्यमंत्री अपने दौरो में जगह जगह रेवड़ियां बांटने में लगें है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आते ही अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ हो रहें शासकीय अन्याय को दूर करेगी और कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन को लागू करेगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close