ब्रेकिंग-न्यूज़

चुनाव के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को पार्टी टिकट के लिये आवेदन करना आवश्यक

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को पार्टी टिकट के लिये आवेदन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर इस बार प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिये आवेदन निशुल्क रखें गए है,इसलिए किसी भी प्रत्याशी के लिये पार्टी टिकट को आवेदन करना अनिवार्य बनाया गया है।
प्रतिभा सिंह ने मीडिया में आ रही उन खबरों में जिसमें कहा गया है कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिये विधायको पूर्व विधायको को आवेदन करने की जरूरत नही है पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि केंद्रीय आलाकमान ने सभी प्रत्यशियों विधायको,पूर्व विधायको को भी पार्टी टिकट के लिये आवेदन अनिवार्य बनाया है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने पार्टी टिकट आवेदन के लिये अंतिम तिथि 1 सितंबर 2022 को सांय 5 बजे तक तय की है जिसके तहत कोई भी प्रत्याशी अपना आवेदन ईमेल या सीधे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला के अतिरिक्त जिला कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में भी जमा करवा सकते है।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close