विविध

एक गाड़ी से 85,86,000 रुपए के सोना के आभूषणों को पकड़ा

No Slide Found In Slider.

 

शिमला की आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी । सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग (ACSTE) पूनम ठाकुर की अगुवाई वाली टीम ने सोमवार देर रात शिमला से करीब 13 किलोमीटर दूर शोघी में नाका लगाया और पंजाब नंबर की एक गाड़ी से 85,86,000 रुपए के सोना के आभूषणों को पकड़ा।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

गाड़ी में बिना बिल सोना सप्लाई कर रहे दंपति समेत उनका चालक सवार था। विभाग की टीम ने इनसे टैक्स अदायगी के दस्तावेज मांगे तो वह इन्हें प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसे देखते हुए विभाग ने ​​​​​​गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) के प्रावधानों के मुताबिक दंपति को 5,30,000 हजार रुपए की पैनल्टी लगाई गई। इन्हें रात करीब 10 बजे शोघी बैरियर पर पकड़ा गया और आधी रात एक बजे तक कागजी कार्रवाई पूरी करने और पैनल्टी वसूलने के बाद इन्हें छोड़ा गया।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

विभाग ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। इस टीम में ACSTE पूनम ठाकुर, ACSTE संतोष कुमार, ASTEO बलदेव सिंह ठाकुर, विभाग के कर्मचारी दिला राम व हरीश ठाकुर और चालक योगेश शामिल शामिल रहें। पूनम ठाकुर ने बताया कि पकड़ा गया सोना बिना टैक्स अदायगी के सप्लाई किया जा रहा था। इसलिए दंपति को 5.30 लाख की पैनल्टी लगाई गई है। सूचना के मुताबिक यह दंपति सोने के आभूषण पंजाब के अमृतसर से लाया था।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close