विविध

भाजपा ने हमेशा ही अवसरवाद की राजनीति करती रही

No Slide Found In Slider.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आते ही अपने घोषणा पत्र को सरकारी दस्तावेज बना कर लोगों से किये अपने सभी चुनावी वायदों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा है कि लोगों को कांग्रेस से बहुत उम्मीदें है,उन उम्मीदों पर खरा उतरना ही कांग्रेस का मुख्य मकसद है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

आज यहां जारी एक बयान में प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिये नियुक्त किये पार्टी के पर्यवेक्षकों और अन्य नेताओं के साथ हुई बैठकों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस नेताओं सहित कार्यकर्ताओं में चुनावों के प्रति बहुत उत्त्साह है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव परिणाम देश की राजनीति की दशा और दिशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार उप चुनावों में कांग्रेस की जीत का एक बड़ा संदेश देश मे गया था,जब केंद्र में भाजपा सरकार को यह मानने पर मजबूर होना पड़ा था कि लोग बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से ग्रस्त है और आहत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही अवसरवाद की राजनीति करती रही है जिसका खामियाजा देश को भुगतान पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चार उप चुनावों से शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जनबल है जबकि भाजपा धनबल से लोगों को प्रभावित करने की कोशिश करती रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और प्रदेश में इस सरकार की विदाई तय है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close