विविध

सरोज शर्मा बनी खंड विकास समिति टूटू की अध्यक्ष

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

 

 खंड विकास समिति टूटू के हुए चुनाव में सरोज शर्मा को अध्यक्ष चुना गया है। उल्लेखनीय है कि खंड विकास समिति टूटू के बीते वर्ष हुए चुनाव में भाजपा को बहुमत प्राप्त हुआ था। परंतु भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर कुछ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ दिया था जिसके कारण की खंड विकास समिति टूटू में भाजपा ने अपना बहुमत को दिया और उसके पश्चात आज हुए अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सरोज शर्मा को अध्यक्ष चुना गया है। सरोज शर्मा ग्राम पंचायत पाहल के गांव पाहल की निवासी है। सरोज शर्मा पिछले काफी वर्षों से कांग्रेस की ब्लॉक तथा जिला कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
No Slide Found In Slider.

आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में सरोज शर्मा ने अपनी इस न्युक्ति के लिए विशेष रूप से माननीय मंत्री लोक निर्माण विभाग व युवा एवम् खेल विभाग विक्रमादित्य सिंह , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह( सांसद मंडी लोकसभा), ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (शिमला ग्रामीण) गोपाल शर्मा, कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ नेताओ और खंड विकास समिति टूटू के सभी सदस्यों का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है । उन्होंने बताया कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संपूर्ण ब्लॉक के संतुलित विकास के लिए की मजबूती के लिए कार्य करेगी।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close