विविध

कांग्रेस एकजुट और मजबूत है जो आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी जीत का परचम लहरायेगी

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में बदलाव की लहर चार उप चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत से शुरू हो चुकी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट और मजबूत है जो आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी जीत का परचम लहरायेगी।
आज हमीरपुर में कांग्रेस की नव चिंतन संकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से आमजन परेशान है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को इसकी कोई चिंता नही है।उन्होंने कहा कि भाजपा न तो महंगाई पर कोई बात करती है और न ही बेरोजगारी पर।उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के चलते हजारों बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला भाजपा का एक बड़ा घोटाला है जिसमें करोड़ो रूपये का लेनदेन हुआ है।उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर लिप्पा पोथी कर भाजपा अपने लोगों को बचाने में लगी है।
प्रतिभा सिंह ने सेना में अग्निपथ योजना को भी युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि कांग्रेस युवाओं के साथ किसी भी प्रकार से अन्याय नही होने देगी।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज प्रदेश 80 हजार करोड़ के कर्ज के बोझ तले दुव गया है।प्रदेश की वित्तीय स्थिति बहुत ही गम्भीर हो चुकी है।उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने साढ़े चार साल के इस कार्यकाल में कुछ नही किया अब कि चुनाव नजदीक आते देख मुख्यमंत्री बड़ी बड़ी घोषणाएं करने में जुटे है जबकि उन्हें पूरा करने के लिये सरकार का खजाना पूरी तरह खाली है।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सत्ता का मोह त्याग देना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चींज ही नही है।सबका अपनी डफली अपना राग है।
मुकेश ने कहा कि भाजपा प्रदेश में रिवायत बदलने की बात कह रही है जबकि प्रदेश के लोगों ने भाजपा को घर बिठाने का पूरा मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू की जाएगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलें की भी जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेगी !

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेद्र राणा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनने जा रही है।उन्होंने कहा कि चार उप चुनावों में जिस प्रकार कांग्रेस ने भाजपा को चार जीरो से करारी शिकस्त दी है उसी प्रकार अब विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को धूल चटायेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ और फरेब की राजनीति करती आई है और अब यह बात पूरी तरह सावित भी हो चुकी है।
सुक्खू ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह मुद्दों पर कोई बात नही करती।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा सरकार की कारगुजारियों से कोई भी खुश नही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्र्ष्टाचार का बोलबाला है।उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह कांग्रेस को भारी मत्तो से जीता कर विधानसभा में भेजें जिससे प्रदेश को भाजपा के कुशासन से मुक्ति मिल सकें।
हमीरपुर में आयोजित इस नव चिंतन संकल्प शिविर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी गुरु कीरत सिंह कोटली, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल,जिलाध्यक्ष राजेद्र ज़ार,पूर्व विधायक अनिता वर्मा,कुलदीप पठानिया, प्रेम कौशल,सुरेश कुमार,होशियार सिंह के अतिरिक्त पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close