विविध

शिकावरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने शिकावरी में 8 करोड़ रुपये लागत की पांच विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र स्थित शिकावरी में देव विष्णु मतलोरा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को उनके घरद्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए शिकावरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा की।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत शिकावरी में 5.12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना से क्षेत्र के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने से किसान नकदी फसलों की खेती का विकल्प चुन सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है और यहां प्रत्येक गांव के अपने देवता होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देव संस्कृति न केवल अद्वितीय है, बल्कि प्रदेश के लोगों का जीवन में इसका बहुत प्रभाव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, हिमकेयर, शगुन योजना जैसी कई योजनाएं वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के 400 करोड़ रुपये की तुलना में वर्तमान प्रदेश सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने में 1300 करोड़ रुपये व्यय कर रही है।

No Slide Found In Slider.

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने आज मंडी जिला की थुनाग तहसील के शिकावरी में आठ करोड़ रुपये से अधिक लागत की पांच विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत शिकावरी में 5.12 करोड़ रुपये लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना, एलओपी शिकावरी में 66 लाख रुपये से जलापूर्ति योजना के संवर्द्धन और शिकावरी में 1.05 करोड़ रुपये से निर्मित जल शक्ति विभाग के निरीक्षण कुटीर का लोकार्पण किया। उन्होंने जल शक्ति निरीक्षण कुटीर के परिसर में देवदार का पौधरोपण भी किया।

जय राम ठाकुर ने शिकावरी गांव के खेड़ी में बखाली खड्ड के ऊपर 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 35 मीटर स्पेन जीपयोग्य पुल और रत्ती धार में 39 लाख रुपये से निर्मित होने वाले पंचायत सामुदायिक केन्द्र लेहथाच का शिलान्यास किया।

सी.डी. कॉपरेटिव वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष कमल राणा ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close