विविध

संगठन की मजबूती के लिए एक कड़ी के तौर पर कार्य करें

No Slide Found In Slider.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने सेवादल के पदाधिकारियों का आह्वान किया है कि वह संगठन की मजबूती के लिए एक कड़ी के तौर पर कार्य करें।उन्होंने कहा कि सेवादल कांग्रेस का एक महत्वपूर्ण संगठन है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सेवाडल की बैठक को सम्बोधित करते हुए पदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सेवादल को भरोसा दिलाया कि वह उनके सुझावों पर गंभीरता से विचार करेगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सेवादल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उचित मान सम्मान मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है,ऐसे में उनके ऊपर पार्टी की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ब्लॉकों में बूथ कमेटियों व मण्डल कमेटियों में भी उनको विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी।

प्रतिभा सिंह ने सेवादल के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बाबजूद सेवादल अपनी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपना दायित्व निभा रहा है जिसके लिए वह बधाई के पात्र है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व में सेवादल की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आगे आने वाले समय मे ओर भी बढ़ेगी।उन्होंने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि इसमें ओर लोग भी जोड़े जाने चाहिए।

सेवादल के मुख्य सगंठक अनुराग शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन के कार्यो की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जो भी दिशा निर्देश उन्हें दिए जाते है सेवादल उन्हें वह पूरी निष्ठा से पूरा करते है।

अनुराग शर्मा ने कहा कि सेवादल जल्द ही प्रदेश में जागो हिमाचल पदयात्रा शुरू करेगी जो जिला व ब्लाक स्तर पर होगी।इस पदयात्रा में भाजपा सरकार की विफ़ललताओं व पूर्व में कांग्रेस सरकार के विकास कार्यो से लोगो को अवगत करवाया जाएगा।

बैठक को प्रदेश सेवादल के प्रभारी महेंद्र चोहान, रीना पुंडीर,सुदर्शन बबलू संगीत जिला के मुख्य संगठकों व ब्लॉक संगठकों ने भी अपने अपने विचारों व सुझवों को रखा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close