जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष धरना प्रदर्शन

जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष धरना प्रदर्शन

विविध
No Slide Found In Slider.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज केंद्र की भाजपा सरकार के जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित किया।

No Slide Found In Slider.

इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,विधायक नंदलाल,मोहन ब्राक्टा,विक्रमादित्य सिंह,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल सहित,जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छजटा,सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ,कसुम्पटी के ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई के पदाधाधिकारी व सेवादल के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

No Slide Found In Slider.

सेवादल के पदाधिकारियों ने इस दौरान ईडी के सम्मन के विरोध में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से छोटा शिमला स्थित ईडी कार्यलय तक पैदल मार्च किया। पार्टी नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ इस दौरान उन्होंने यहां जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग की आलोचना की।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर ईडी के सम्मन पुती तरह राजनीति से प्रेरित है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है।

——————————–

Deepika Sharma