विविध

हिमाचल योगासन खेल संघ का 11 दिवसीय योग शिविर 11 जून से 

No Slide Found In Slider.

 

शिमला । हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ 11 जून से 11 दिवसीय योग शिविर का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से करने जा रहा है । इस शिविर का समापन 11 जून 2022 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होगा । यह शिविर हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ के फेसबुक पेज पर प्रातः 6 बजे से 6:30 तक लाइव रहेगा ।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

इस योग शिविर के संयोजक योगाचार्य हेतराम ने बताया कि शिविर के दौरान योग अभ्यास करने वाले साधकों के प्रश्नों के उत्तर योग विशेषज्ञ अजय शर्मा लाइव कार्यक्रम के दौरान ही कमेंट बॉक्स में देंगे और ईशान चौहान द्वारा ऑनलाइन कार्यक्रम में तकनिकी सहयोग दिया जायेगा ।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ गत 2 वर्षों से योग के क्षेत्र में कार्यरत है और गत वर्ष भी संघ द्वारा 33 दिवसीय योग शिविर का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से ही किया गया था । वर्तमान में योगासन खेल संघ योग गुरु डॉ जी डी शर्मा व प्रोफेसर पी के आहलुवालिया के संरक्षण में और इंजीनियर पंकज डढ़वाल की अध्यक्षता में कार्य कर रहा है ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close