विविध

फर्जी व झूठे केस बनाकर आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर रही है सरकार

No Slide Found In Slider.

 

 

 

 

 

*आम आदमी पार्टी की हिमाचल में बढ़ती लोकप्रियता और जनाधार से डर कर फर्जी केस बना रही भाजपा सरकार*

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

*न्यायपालिका पर पूरा भरोसा पाक साफ होकर निकलेंगें सत्येंद्र जैन*

 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री व हिमाचल के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन को फर्जी मामले में गिरफ्तार करने पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक 8 साल पुराने फर्जी केस मामले में हिमाचल के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया है जिसकी जितनी भर्त्सना और निंदा की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और बढ़ते जनाधार के चलते भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार को यह पसंद नहीं आ रहा है क्योंकि आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने इनकी स्वास्थ्य और शिक्षा की पूरी तरह से पोल खोलकर रख है। इनके खोखले दावों की सच्चाई जनता के सामने लाकर रख दी है।अपनी खिसकती सियासी जमीन से परेशान होकर अब उन्हें सता खोने का डर सताने लगा है जिसके चलते भाजपाइयों ने उनपर फर्जी व झूठे मामले में गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने जिस तरह से दिल्ली में गली गली में मुहल्ला क्लीनिक खोलकर ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को फ्री में स्वास्थ्य सेवा दी जा रही है उसी से प्रभावित होकर हिमाचल में भी प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी की नीतियों से जुड़ रहे हैं लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार को यह रास नहीं आ रहा है और अपने केंद्र में राजनीतिक आकाओं को शिकायत कर उन्हें फर्जी और 8 साल पुराने केस में फंसाया गया है। जो जल्द ही पाक साफ होकर बाहर निकलेंगे।लेकिन प्रदेश में इस बार प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर उखाड़ फेंकेगी।क्योंकि प्रदेश की जनता भली भांति जान चुकी है कौन सच में मूलभूत सुविधाओं पर काम करती है और कौन झूठे वायदों से लोगों को बेफकूफ बनाने का काम करती है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

*न्यायपालिका पर पूरा भरोसा,पाक साफ होकर बाहर निकलेंगे सत्येंद्र जैन*

 

गौरव शर्मा ने कहा कि इसी तरह अब केंद्र सरकार आधुनिक शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया को भी फर्जी केस में फंसाने की कोशिश कर रही है। लेकिन भाजपा अपने मनसूबों पर कामयाब नहीं होने वाली है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने देश की राजधानी में सरकारी स्कूलों की दिशा और दशा सुधारी है वह हिमाचल में भी शिक्षा व्यवस्था को सुधारने वाले हैं लेकिन उससे पहले ही इन दोनों नेताओं पर केंद्र की सरकार फर्जी औए मनगढ़ंत केस बनाकर इन्हें फंसा रही है लेकिन आम आदमी पार्टी को देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और दोनों शिक्षा और स्वास्थ्य के जनक पाक साफ होकर रहेंगे।

 

*भाजपाइयों के इस बुरे कुकृत्य ने देश में कई लोकतंत्र की हत्या,इतिहास में काला अध्याय लिखा जाएगा*

 

 

गौरव शर्मा ने कहा कि जिस तरह से केंद्र की सरकार सता में रहने के लिए दलगत राजनीति कर रही है उससे न तो देश का भला होने वाला है और न ही भाजपाइयों का। आज भाजपा ने इस कुकृत्य को अंजाम देकर देश में लोकतंत्र की हत्या कर दी है इसे इतिहास में काला अध्याय में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों के इस कुकृत्य को जल्द ही देश व प्रदेश की जनता जल्द जबाब देगी और इन्हें सता से बाहर उखाड़ फेंकेगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close