विविध

ग्लोबल वार्मिंग और अस्वास्थ्यकर जीवनशैली के दोहरे मुद्दे को हल करने के लिए साइकिल के उपयोग को लोकप्रिय बनाना चाहिए : कश्यप

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

 

आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के एक भाग के रूप में, युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने 3 जून 2022 को पूरे भारत में विश्व साइकिल दिवस मनाने का निर्णय लिया है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

चौड़ा मैदान एवा लॉज में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित साइकिल रैली को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने हरी झंडी देखा कर रवाना किया।

यह साइकिल रैली 4 जून से 10 जून तक खंड स्तर पर भी आयोजित की जाएगी।

कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार पूरे देश में आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रही है।

हम स्वतंत्र भारत के लिए स्वतंत्रता संग्राम को प्रेरित करने वाले नोबेल विचार को संजोते हैं और उसका पालन करते हैं।

हम एक देश के रूप में एक महाशक्ति बन रहे हैं।

अन्य देशों की तुलना में हम बहुत तेज गति से विकास कर रहे हैं और हम वैश्विक नेता बनने की राह पर हैं।

No Slide Found In Slider.

यह विजन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है।

उन्होंने कहा कि हमें ग्लोबल वार्मिंग और अस्वास्थ्यकर जीवनशैली के दोहरे मुद्दे को हल करने के लिए साइकिल के उपयोग को लोकप्रिय बनाना चाहिए।

मुझे खुशी है की आज आया जो की दूसरी कक्षा का छात्र है वो भी इस साइकिल रैली का भाग है।

आज ये दो मुद्दे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हल किए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं।

हमें खुशी है कि हिमाचल में विशाल वन क्षेत्र है और हम पर्यावरण को बचाने के लिए एक बड़ी मात्रा में योगदान देते हैं।

इस प्रकार के आयोजन देश में भाईचारे और राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ाते हैं।

राजेश शर्मा सचिव युवा सेवा एवं खेल, सैमसन निदेशक नेहरू युवा केंद्र, प्रो ज्योति प्रकाश प्रो कुलपति एचपीयू, प्रो कुलभूषण चंदेल डीन ऑफ स्टडीज एचपीयू और अजय ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close