शिक्षा

दिल्ली के आपके सबसे बढ़िया स्कूल की तुलना हमारे शिलाई क्षेत्र के स्कूलों से तो कर के देखो…..

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने आप को घेरा

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की हिमाचल इकाई हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने केजरीवाल सरकार के शिक्षामंत्री मनीष सिंसोदियां द्वारा शिक्षा पर दिए अपने व्यक्तव्य प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने मनीष सिंसोडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप के राज में दिल्ली के बाद पंजाब के हालात सबको पता है । हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यो में आती है ओर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री में आते है। आप हिमाचल प्रदेश में राजनीति रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं वह आपका अधिकार है। परन्तु उसमे शिक्षकों और विद्यार्थियों को बदनाम मत करो। डॉ मामराज पुंडीर ने मनीष सिंसोडिया को चेलेंज करते हुए कहा कि आइए आप दिल्ली का आपका सबसे बढ़िया स्कूल की तुलना हमारे शिलाई क्षेत्र के पनोग, शिलाई, शिमला के डोडरा क्वार, रामपुर बुशहर के दूर दराज 15/ 20 से करते है। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि आप हिमाचल प्रदेश के स्कूलों के बारे में क्या जानते है। हम आपके साथ शिक्षा क्षेत्र पर किसी भी विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। हिमाचल प्रदेश देवताओं की धरती है जिसका उदाहरण देश के बाकी राज्य देते है। प्रदेश के मुखिया जय राम ठाकुर सरकारी विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर के आये है। आज शिक्षा क्षेत्र में हिमाचल देश के राज्यो को पछाड़ कर शिखर पर है जहाँ दिल्ली को दुरवीन से ढूंढना पड़ता है। आप यह भूल गए कि जय राम सरकार को यह सम्मान देश की सबसे बड़ी एजेंसी ने दिए हैं और खुशी की बात है कि सम्मान दिल्ली में ही दिए हैं । 

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close