विविध

मांग: 80 हज़ार NPS कर्मियों की पुरानी पेंशन को शीघ्र बहाल करने की मांग

No Slide Found In Slider.

 

हिमाचल प्रदेश पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा(PRUFHP) ने प्रदेश के  मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम जी से लगभग 80 हज़ार NPS कर्मियों की पुरानी पेंशन को शीघ्र बहाल करने की मांग की है। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज सिंह , राज्यमहामंत्री एल ड़ी चौहान, महिला विंग अध्यक्षा पवना राणा, प्रमुख मीडिया सचिव दीप ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर शर्मा, मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा मल्लू, राज्य उपाध्यक्ष उपासना वालिया अतिरिक्त महासचिव अमृत नेगी तथा अखिल भारतीय पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा के हिमाचल प्रदेश संयोजक राजपूत अशोक राणा ने जारी सँयुक्त बयान में कहा कि प्रदेश सरकार से जल्द मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल पेंशन बहाली के हर तथ्य के साथ मुलाकात करने वाला है, जिसकी रूपरेखा तैयार कर ली गयी है। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि जब तक पेंशन बहाल नही हो जाती, मोर्चा का सँघर्ष जारी रहेगा और इस सँघर्ष को संख्याबल की अपेक्षा कूटनीति से जीता जाएगा, क्योंकि ये परिणाम सामने आ गए है कि इस मुहिम को सफल बनाने हेतु संख्याबल की अपेक्षा कुशल नेतृत्व व कूटनीति की आवश्यकता है और वो पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा के पास विद्यमान है। राज्यमहामंत्री एल डी चौहान ने प्रदेश सरकार से मांग रखी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को बिना देरी किये राज्यस्थान व छत्तीसगढ़ की तर्ज पर समय रहते पेंशन बहाल कर देनी चाहिए, क्योंकि अब पेंशन बहाली के मुद्दे को ज्यादा लंबे समय तक रोका नही जा सकता, इस बारे जल्द मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सहित अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त से मुलाकात करके तथ्य रखेगा और 80 हजार NPS कर्मियों के संवैधानिक हक पुरानी पेंशन को बहाल करवाएगा।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close