विविध

पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन में हस्तकला जागरूकता एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित

No Slide Found In Slider.

सोलन, 25 जून

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

:पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन में हस्तशिल्प सेवा केंद्र, कुल्लू (हि.प्र.) के सहयोग से 23 जून से 25 जून 2024 तक तीन दिवसीय हस्तकला प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा छठी से दसवीं तक की छात्राओं ने भाग लिया।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, कलात्मक कौशल तथा पारंपरिक हस्तकलाओं के प्रति जागरूकता विकसित करना था। तीन दिनों तक छात्राओं को विभिन्न हस्तकला विधाओं जैसे पाइन आर्ट, एम्ब्रॉयडरी एवं क्रोशिया कला, कांगड़ा पेंटिंग तथा क्ले मॉडलिंग का प्रशिक्षण एवं जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पाइन आर्ट में 39, एम्ब्रॉयडरी एवं क्रोशिया में 36, कांगड़ा पेंटिंग में 40 तथा क्ले मॉडलिंग में 42 छात्राओं ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण के उपरांत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। व्यक्तिगत श्रेणी में कक्षा 8वीं ‘C’ की श्वेता ने प्रथम स्थान, कक्षा 7वीं ‘B’ की आनवी ने द्वितीय तथा कक्षा 7वीं ‘A’ की सिरजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्नति (8वीं A) एवं पल्लवी (7वीं A) ने क्रमशः चौथा एवं पांचवां स्थान प्राप्त किया।
समूह प्रतियोगिता में पाइन क्राफ्ट समूह ने प्रथम, क्ले पेंटिंग/क्ले क्राफ्ट समूह ने द्वितीय तथा क्रोशिया क्राफ्ट समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिससे छात्राओं को अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी एवं रचनात्मक वस्तुएं बनाने की प्रेरणा मिली। सभी प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
विद्यालय प्रशासन ने हस्तशिल्प सेवा केंद्र, कुल्लू के सहयोग और प्रयासों की सराहना की। यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं लाभदायक सिद्ध हुआ, जिसने उनमें कौशल विकास के साथ-साथ पारंपरिक कला एवं संस्कृति के प्रति सम्मान और रुचि को बढ़ावा दिया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close