विविध

ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की पुर जोर कोशिश कर रही बीजेपी

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की पुर जोर कोशिश कर रही है।उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी पर यब पूरी तरह खामोश है।
आज यहां कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर पहली बार पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए राठौर ने अपनी इस नियुक्ति के लिए सोनिया गांधी,के सी बेनुगोपाल व विशेष तौर पर राहुल गांधी का आभार प्रकट किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पर नई नियुक्ति के 12 घण्टों के भीतर उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की नई व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है।
राठौर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान उन्होंने उनके कार्यो की प्रसंसा की,यह उनके लिए कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सबसे बड़ा ईनाम है।
उन्होंने कहा कि सगंठन में कोई भी बदलाव पार्टी की बेहतरी के लिय होता है।उन्होंने प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष बनने और नए पददाधिकारियों को भी बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की कि वह एकजुट होकर संगठन को मजबूत करेंगे।उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों से एक सतुंलन बनाया गया है।उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की उप चुनावों की तरह शानदार जीत हो इसके लिए सभी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरना होगा।कार्यकर्तओं का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।
राठौर ने अध्यक्ष के नाते मीडिया से मिले उन्हें सम्पूर्ण सहयोग के लिए भी मीडिया का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close