शिक्षा

बड़ी खबर: प्रदेश सरकार ने नियमित किये 1037 टीजीटी

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने जताया आभार

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने हिमाचल प्रदेश सरकार का1037 टीजीटी को नियमित करने के लिए आभार व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रान्त अध्यक्ष पवन कुमार, प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, प्रान्त संगठन मंत्री विनोद सूद, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम, मीडिया प्रभारी शशि शर्मा, तिषम, राजेन्द्र जम्वाल, रविन्द्र ठाकुर प्रान्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, शिक्षा सचिव डॉ रजनीश, शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक डॉ पंकज ललित का आभार व्यक्त किया है। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि इन शिक्षको को पिछले कुछ दिनों से नियमित होने का इंतजार था। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ सभी शिक्षको को नियमित होने के लिए बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता है।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close