संस्कृति

असर विशेष: उत्तम प्रीत सिंह ने इस तरह जीवंत किया शिमला

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

अपने जीवनकाल में एक प्रसिद्ध कलाकार होने की कोई गारंटी नहीं है कि आपको अन्य कलाकारों द्वारा याद किया जाएगा।  इस चीज से संबंध रखने वाले एक व्यक्ति उत्तम प्रीत सिंह की असर टीम से मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने बहुत सी ऐसी बातें बताएं जो कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।

ashb advt_page-0001

 

उत्तम प्रीत सिंह पंजाब के रहने वाले हैं इनकी उम्र 34 वर्ष है यह एक कलाकृति बनाने वाले वरिष्ठ कलाकार है। हाल ही में राजधानी शिमला के प्राचीन गेटी थिएटर में उनके द्वारा बनाई गई बेहद ही खूबसूरत कलाकृतियों को लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर पसंद किया जा रहा है। लगभग 15 से 20 हजार के बीच उनके द्वारा बनाई गई कलाकृतियां यहां पर खरीदी जा रही हैं। उत्तम प्रीत सिंह ने बताया कि वह एक कलाकृति बनाने वाले कलाकार के साथ-साथ पंजाब से फार्मेसी ग्रेजुएट भी है। उन्होंने बताया कि उनका 7 लोगों का ग्रुप है जिसमें उनके सीनियर कलाकार रेशम चंद है। वे सभी एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। उत्तम प्रीत सिंह ने बताया कि बचपन से ही उन्हें चित्र बनाने का बड़ा शौक था। चित्र बनाते बनाते यह कब उसका पेशा बन गया उसे भी पता ना चला। उन्होंने बताया कि उनके ग्रुप में भारत ही नहीं बल्कि बाहर के देशों में भी अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन दिया है और वहां भी उनके काम को बहुत सराहा गया है।

No Slide Found In Slider.

 

उन्होंने बताया कि वह शिमला में केवल घूमने के लिए आए थे परंतु यहां की खूबसूरती को देखकर उन्होंने उस खूबसूरती को अपनी तस्वीर में उतारने की कोशिश की। और उन्होंने यहां की बहुत ही सुंदर तस्वीरें बनाएं जिन की प्रदर्शनी उन्होंने गेयटी थियेटर में लगाई है। यहां पर बहुत से लोग उन प्रदर्शनी को देखने के लिए भी आए और इसी के साथ साथ पेंटिंग खरीदी भी। जो की बहुत ही अच्छे दामों से खरीदी दी गई।

 

इसी के साथ साथ उत्तम प्रीत सिंह ने आने वाली पीढ़ी के लिए एक संदेश देते हुए कहा कि पुराने जमाने में एक कलाकार अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए अपनी कला का प्रदर्शन लोगों के सामने किया करता था परंतु आज के जमाने में दुनिया बदल गई है। यदि आज आप एक सच्चे कलाकार हैं तो आप कीमत लाखों में है। कोई पैसों के दम पर आपका बाल भी बांका नहीं कर सकता।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close