शिक्षा

शाबाश: कक्षा 12 की परीक्षा में छात्राओं की मेहनत रंग लाई

लगन और अनुशासन का परिणाम शानदार परीक्षा परिणाम के रूप में सामने आया

No Slide Found In Slider.

लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल स्कूल की छात्राओं ने इस वर्ष कक्षा 12 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। छात्राओं की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम शानदार परीक्षा परिणाम के रूप में सामने आया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Screenshot
Screenshot
Screenshot

विद्यालय की मेधावी छात्राओं में अक्षिता ठाकुर ने 99.2% अंक प्राप्त किए। श्रेयसी शर्मा ने 98.8% अंक हासिल किए, जबकि आम्वी नेगी ने 97% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रांजलि दीवान ने 94.8% तथा त्रिवेणी झाकटा ने 94.4% अंक प्राप्त किए।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)
Screenshot
Screenshot
Screenshot

विद्यालय के अन्य टॉपर्स में सान्वी सूद ने 94% अंक प्राप्त किए। विख्याति कंवर ने 93.8% अंक हासिल किए, जबकि अपूर्वा नेगी ने 93.6% अंक प्राप्त किए। सान्वी सूद ने 93% अंक प्राप्त किए। कात्यायनी शर्मा ने 92.8% अंक प्राप्त किए, आमीन चौहान ने 92.4% तथा सुप्रिया शर्मा ने 92% अंक हासिल किए।
अर्णिमा शर्मा और अवनी ठाकुर ने 91.6% अंक प्राप्त किए, जबकि रभनूर संधू एवं करिश्मा बंसल ने 91.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रितु शर्मा ने सभी छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और समर्पण ही सफलता की कुंजी है।
विद्यालय की सचिव सिस्टर अपोलिना ने भी सभी मेधावी छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close