विविध

कांग्रेस को उनसे किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नही

No Slide Found In Slider.

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि वह प्रदेश में आकर कांग्रेस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी न करें।उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को उनसे किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नही है।कांग्रेस का इस देश मे बहुत बड़ा इतिहास है जिसने आजादी से लेकर देश के नव निर्माण में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

राठौर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यलय में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहें थे।उन्होंने भाजपा से पूछा कि वह बताए की उनका और आरएसएस का देश की आजादी और इसके निर्माण में क्या योगदान रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल के दौरान जितने भी संस्थान बनाये आज मोदी की सरकार उन्हें एक एक कर बेचने में लगी है।

राठौर ने नड्डा के कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व उनके परिवार पर की गई टिपनियों पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि सोनिया गांधी उस परिवार की बहू है जिसने देश की एकता और अंखडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी है।उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी ने यह अधिकार नही दिया है कि वह इस परिवार पर कोई टिका टिप्पणी करें।कांग्रेस इसे सहन करने वाली नही।

राठौर ने केंद्र में नड्डा से पूछा कि वह प्रदेश के लोगों को बताए कि उन्होंने प्रदेश के विकास और बिगड़ती अर्थव्यवस्था के लिये क्या मदद की है।उन्होंने कहा कि हिमाचल की अनदेखी के चलते प्रदेश आज 70 हजार करोड़ के कर्ज में डूब गया है।उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई बेरोजगारी पर भाजपा की जुबान पूरी तरह बंद है।

——————————–

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

राठौर ने नड्डा के उस कथन जिसमें उन्होंने कांग्रेस को एक परिवार की पार्टी बताया है पर पलटवार करते हुए कहा कि आज भाजपा केवल दो नेताओं की पार्टी बनकर रह गई है जिसमें न तो किसी को बोलने का कोई अधिकार है और न ही निर्णय लेने की कोई स्वतंत्रता ।आज इसके वरिष्ठ नेता दरकिनार कर दिए गए है।अब यह पार्टी केवल मोदी और शाह की बन कर ही रह गई है,और अब इसका नामकरण भाजपा से बदलकर मोदी शाह नाम रख देना चाहिए।

———————————

राठौर ने कहा कि प्रदेश में चार जीरो से चुनाव हारी भाजपा इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस नगर निगम शिमला के चुनावों में भी जीत हासिल करेगी और विधानसभा चुनावों में भी जीत का परचम लहरायेगी।

राठौर ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह मुद्दों पर कोई बात नही करती।उन्होंने कहा कि भाजपा धुर्वीकरण और छदम वाद की राजनीति कर लोगों को मुद्दों से भटकाने का प्रयास करती रही है।बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी भाजपा को कोई मुद्दा नही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को अपना चार साल का लेखा जोखा लोगों के सामने रखना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज जितने भी संस्थान स्कूल,कालेज,अस्पताल खुले है, सड़क निर्माण किया है वह सब कांग्रेस की ही देन है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार ने इसे बनाया, 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिया और प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह ने इसे आधुनिक बनाया।यह सब कांग्रेस की देन रहा,भाजपा या संघ का इसमें तनिक भी योगदान नही रहा है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close