विविध

हिमाचल प्रदेश में भाजपा सत्ता वापसी के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही

No Slide Found In Slider.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा सत्ता वापसी के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने चार उप चुनावों में पहले ही भाजपा को उसे करारी हार देकर उसे उसका आईना दिखा दिया है।उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।भाजपा ने चुनावों के दौरान जो वायदे लोगों से किए थे वह एक भी पूरा नहीं किया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

राठौर ने आज यहां कहा कि भाजपा की गलत नीतियों व निर्णयों से आज देश प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो कर रह गई है।बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान हो गए हैं।डीजल,पेट्रोल व एलपीजी सिलेंडर के दाम आसमान छू रहें है और भाजपा के नेता अपनी आंख कान बन्द किए हुए है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

राठौर ने कहा है कि चुनाव नजदीक आते ही मुख्यमंत्री इन दिनों प्रदेश के दौरे पर दौरे कर रहें है।घोषणाओं से लोगों को लुभाने का असफल प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है।प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। पैसा विकास पर नहीं, भाजपा नेताओं के एशोआराम पर खर्च हो रहा है।

राठौर ने शिमला शहर में बड़ती पेयजल किल्लत पर नगर निगम व प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि प्रशासनिक क्षमता के अभाव के चलते लोगों को यह समस्या झेलनी पड़ रही है।शिमला शहर में लोगों की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में नगर निगम व सरकार के बीच तालमेल न होने की वजह से इस का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

राठौर ने कहा कि नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से आएगी और इसके जीर्णोधार के स्वरूप को सवारेंगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close