विविध

भाजपा के 21 बागी मैदान में और वह आधी लड़ाई हार चुकी है 

भाजपा के चुनावी ट्रिक्स हिमाचल में चलने वाले नहीं, दो-तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस आ रही सत्ता में – राजीव शुक्ला 

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस का सत्ता में आना तय है और यहां पर दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह बात अब भाजपा नेता भी समझ गए हैं कि वह सत्ता से जा रहे हैं और इसी कारण अनाप-शनाप बयानबाजी करने लगे हैं। यही नहीं, भाजपा के देशभर के नेता यहां आकर लोगों को भ्रमित करने के प्रयास में है, लेकिन हिमाचल की जनता समझदार है और वह इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

राजीव शुक्ला ने आज यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हिमाचल में भाजपा के 21 उम्मीदवार बागी हैं और वह आधा चुनाव हार चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में गुटबाजी चरम पर है और इसी का नतीजा है कि उनके इतने बागी चुनाव में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार दिखती देख अब भाजपा नेता फर्जी प्रोपेगेंडा चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की फर्जी चुनावी ट्रिक्स का खेल यहां चलने वाला नहीं है।

शुक्ला ने राज्य सरकार के उन अफसरों से आग्रह किया कि वे पूरी निष्पक्षता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि कई अधिकारी ऐसा नहीं कर रहे और कांग्रेस के सत्ता में आने पर ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दावा किया है कि हिमाचल में दो-तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस सत्ता में आएगी।

राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के कर्मचारियों को गारंटी दी है कि वह यहां सरकार बनने पर पहली बैठक में ओपीएस लागू करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अब इस मामले पर कर्मचारियों को गुमराह करने में की कोशिश में लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अब यह समझ आने लगा है कि ओपीएस का मुद्दा कितना अहम है और भाजपा में घबराहट है कि यह मुद्दा लोगों में निचले स्तर तक पहुंच गया है। लेकिन इसके बावजूद अभी भी वह कर्मचारियों को गुमराह ही कर रहे हैं। हकीकत यह है कि भाजपा ने ओपीएस को लागू ही नहीं करना है। यदि भाजपा की नीयत साफ होती और इस मामले पर गंभीर होती तो कैबिनेट में फैसला लेकर इसे लागू करती, लेकिन वह केवल मात्र भ्रामक प्रचार कर कर्मचारियों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस ने जो कहा, वह किया – शुक्ला

No Slide Found In Slider.

राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने जनता से जो-जो वादे किए हैं और जो गारंटियां दी हैं, उन्हें हर साल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में जहां ओपीएस बहाल होगी, वहीं, एक लाख नौकरियां देने का भी फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार ने 70 हजार करोड़ के कर्ज माफ किए थे। इसके अलावा राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पहली कैबिनेट में किसानों की कर्ज माफी का फैसला लिया था। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी कहा है कि हिमाचल में सरकार बनने पर पहली बैठक में गारंटियों को लागू करने का फैसला लिया जाएगा।

वीरभद्र सिंह कांग्रेस की धरोहर

राजीव शुक्ला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे स्व. वीरभद्र सिंह कांग्रेस पार्टी की धरोहर है और उनके कामों को लो लेकर कांग्रेस जनता के बीच जा रही है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने राज्य के हर गांव में विकास कार्य करवाया है और उनके नाम पर वोट मांगना कांग्रेस का अधिकार है। इससे भाजपा को दिक्कत क्यों है। उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस के पास नेताओं की कोई कमी नहीं है और यहां पर नेताओं का समूह है।

भारत जोड़ो यात्रा बहुत बड़ा अभियान

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा में हैं और यह यात्रा बहुत बड़ा अभियान है। इसका संदेश पूरे देश में जा रहा है और यहां पर भी इसका असर हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में प्रियंका गांधी ने प्रचार की कमान संभाली है और उनका यहां से गहरा नाता है।

खड़गे, पायलट, तेजस्वी और केसी त्यागी भी करेंगे प्रचार

राजीव शुक्ला ने कहा कि चुनाव के दौरान हिमाचल में प्रचार करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम 6 नवंबर के बाद का बन रहा है। इसके अलावा पार्टी नेता सचिन पायलट आ रहे हैं और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी यहां प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जेडीयू नेता केसी त्यागी भी यहां प्रचार करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष एक होकर यहां पर भाजपा के खिलाफ प्रचार करेगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close