विविध

दिल्ली की तर्ज पर हिमाचल में लोगों को देंगे बेहतर सेवाएं

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

 

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि हिमाचल में लोगों को दिल्ली की तर्ज पर बेहतर सुविधाएं देंगे। शिमला में प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिंह जेटा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में गवर्नेन्स का जो मॉडल लागू किया है उसे हिमाचल में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा की हिमाचल में लोगों को निशुल्क शिक्षा, मेडिकल सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि बड़ी बात यह है कि फ्री सुविधाएं देने के बाद भी दिल्ली में सरप्लस बजट है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

 

 

उन्होंने कहा की यह विडंबना ही है कि हिमाचल में मेडिकल जैसी उच्च शिक्षा के लिए युवाओं को विदेश का रुख करना पड़ रहा है। हिमाचल में क्वालिटी एजुकेशन का अभाव है। राज्य में शिक्षा के नाम पर फर्जी डिग्री का गोरख धंधा चलाया गया जो कि शर्मनाक है। हजारों की संख्या में राज्य में फर्जी डिग्रियां बांटी गई।

 

देवेंद्र चौहान ने कहा की हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जिनका दोहन कर लोगों को रोजगार दिया जा सकता है। लेकिन सरकारों ने आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसी तरह राज्य में विद्युत परियोजनाएं आर्थिक स्थिति को सुधार सकती है। इसके लिए भी काम किया जायेगा। इसी तरह बागवानी को विकसित करने के लिए काम किया जायेगा। सेब और अन्य फलों के प्रोसेसिंग प्लांट्स लगाए जायेंगे ताकि बागवानों और किसानों को उनके उत्पादों के अच्छे दाम मिले और उनका शोषण न हो।

No Slide Found In Slider.

 

उन्होंने कहा की आम आदमी सरकार ने दिल्ली में लोगों को फ्री बिजली और पानी की सुविधा देकर दिखा दिया है कि वो गरीब ओर आम लोगों की हितेषी है।

उन्होंने कहा की राज्य में कांग्रेस और भाजपा अदला बदली की सरकारें चलाती रही है, मगर अब आम आदमी पार्टी के तौर पर लोगों को विकल्प मिला है। तीसरे विकल्प के रूप आम आदमी पार्टी को व्यापक स्वीकारिता मिली है।

 

उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी अपना सदस्यता अभियान तेज करेगी। अभी तक तीन लाख से ज्यादा सदस्य बनाए जा चुके है। लीगल सेल के तहत भी तीन हजार से ज्यादा सदस्य बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान ग्राउंड स्तर पर चलाया जा रहा है।अन्य पार्टियों की तरह बढ़ा चढ़ा कर सदस्यता नहीं दिखाई जाएगी।

 

उन्होंने कहा की कल मंडी में होने वाली अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की रैली पार्टी में नया उत्साह का संचार होगा।

इस मौके पर आप के एससी सेल के शिमला जिला अध्यक्ष ईशान सहलोत्रा , एडवोकेट बीएन मेहता भी मौजूद रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close