विविध

भाजपा शासित नगर निगम, लोगों की समस्याओं को दूर करने में फेल

No Slide Found In Slider.

शिमला 

No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि नगर निगम शिमला के चुनावों में कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी।उन्होने कहा कि नगर निगम के लिए कांग्रेस का विजन डॉक्यूमेंट लोगों की मांगो,उनके सुझावों और उनकी अपेक्षा के अनुरूप बनाया जाएं,इसके लिए लोगों से सुझाव भी मांगे जाएं।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नगर निगम चुनावों के लिए बनाई गई मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए राठौर ने कहा की पार्टी के मेनिफेस्टो में लोगों को राहत के साथ साथ उनकी समस्याओं को दूर करने पर पूरी तरह केंद्रित होना चाहिए।इसमें शहर ओर नए शामिल किए गए क्षेत्रों के विकास का मसौदा भी रखा जाना चाहिए।

No Slide Found In Slider.

राठौर ने कहा कि पार्टी के मेनिफेस्टो को पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट के रूप में देखा जाना चाहिए। इसलिए यह पूरी तरह शिमला शहर के विकास के प्रति समर्पित होना चाहिए।

राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही विकास की राजनीति की है। शिमला शहर का सम्पूर्ण विकास कांग्रेस सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह की ही देन रहा है। उन्होंने कहा की आज शिमला शहर अनेक समस्याओं से गुजर रहा है।भाजपा शासित नगर निगम लोगों की समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह विफल साबित हुआ है।

बैठक में शिमला जिला कांग्रेस शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा,प्रदेश कांग्रेस सचिव आनंद कौशल,सुशांत कप्रेट,व यशपाल तानाईक ने भाग लिया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close