विविध

नड्डा का शिमला में होगा रोड शो और जनसभा ,नड्डा अर्की के एक बूथ की लेंगे बैठक

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल दौरे को लेकर भाजपा तैयार

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

भाजपा जिला शिमला, महासू और सोलन की जिला अध्यक्ष, महामंत्री, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, 2017 के प्रत्याशित, चेयरमैन और वाइस चेयर बैठक की अध्यक्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और संगठन महामंत्री पवन राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन महामंत्री त्रिलोक जम्वाल द्वारा की गई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल दौरे पर आ रहे है, नड्डा 9 अप्रैल को 10 बजे शिमला पहुंच जाएंगे, 10 अप्रैल को वो सड़क मार्ग से बिलासपुर की ओर रवाना होंगे और 11 अप्रैल को वो बिलासपुर से दिल्ली जाएंगे।
उन्होंने कहा चार राज्यों की भव्य जीत के बाद नड्डा अपने प्रदेश में प्रथम बार आ रहे है, इसको लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है।
कश्यप ने कहा की जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। 9 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का अभिनंदन सम्हारो पेटरहोफ में होगा।
यह नगर निगम चुनावों और विधान सभा चुनावों का आगाज होगा, इस दिन 15000 से ज्यादा कार्यकर्ता शिमला में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।
उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोआ और मणिपुर में सरकार रिपीट करने के बाद भाजपा में नई ऊर्जा का संचालन हुआ है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष 9 अप्रैल को अन्नाडले उतरेंगे और भाजपा कार्यकर्ता इस दिन विधानसभा से लेकर पेटरहॉफ तक नड्डा के रोड शो में भाग लेंगे।
नड्डा का फूल वर्षा से स्वागत किया जाएगा और कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन भी होगा।
जगत प्रकाश नड्डा विधानसभा से पेटरहॉफ ओपन जीप में आएंगे जहां वो एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
10 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे।
इसके बाद बिलासपुर जाते हुए नड्डा अर्की में एक बूथ की बैठक में भाग लेंगे यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है, राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल में एक मंडल की बैठक में लेंगे भाग लेंगे।
नड्डा का नमहोल, टूटू, दरलाघाट, चामाकड़ी पुल में भी भव्य स्वागत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का दौरा भव्य होगा और कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचालन होगा।
उन्होंने कहा की 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है जिसको हम हर विधानसभा क्षेत्र में मानने जा रहे है, इस कार्यक्रम में हर विधानसभा में 5000 कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस दिन भाजपा पदयात्रा एवं महासंपर्क अभियान की शुरुवात करने जा रहीं है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close