विविध

विभिन्न महिला मंडलों से जुड़ी महिलाएं किसी एनजीओ या स्वयं सहायता समुह के माध्यम से किसी प्रोजेक्ट पर कार्य करें

उद्योग मंत्री ने परागपुर में 15 महिला मंडलों को बांटा सामान कहा.... महिलाओं की सहभागिता से ही बन सकता समाज आत्मनिर्भर

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आज जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के परागपुर में 15 महिला मंडलों को आवश्यक सामान भेंट किया। जिसमें सरसवती महिला मंडल परागपुर बाजार, महिला मंडल धीमान बस्ती, विश्वकर्मा महिला मंडल वार्ड 1, महिला मंडल नक्की, महिला मंडल बल्ला, महिला मंडल गढ़ परागपुर, महिला मंडल छडोल, महिला मंडल पटियाल बस्ती, जय भवानी महिला मंडल अप्पर परागपुर, जय गुग्गा महिला मंडल वार्ड 3, राधेश्याम महिला मंडल अप्पर परागपुर, महिला मंडल वार्ड 2, महिला मंडल रतन बेहड़, सरस्वती महिला मंडल मूहीं एवं विश्वकर्मा महिला मंडल वार्ड 4 मूहीं को उद्योग मंत्री ने लगभग 5 लाख रूपये का सामान बांटा। जिनमें महिला मंडलों की मांग के अनुसार गद्दे, कुर्सियां, पेटियां, मैट, दरियां, बर्तन, पंखे आदि जरूरत की तमाम वस्तुएं बांटी गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की महिलाएं विभिन्न महिला मंडलों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों का निर्माण करके गांव व समाज को आत्मनिर्भर बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पकड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान में योगदान दें।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विभिन्न महिला मंडलों से जुड़ी महिलाएं किसी एनजीओ या स्वयं सहायता समुह के माध्यम से किसी प्रोजेक्ट पर कार्य करें, जिसके लिए सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय जरूरतों और संसाधनों को ध्यान में रखते हुए हर महिला मंडल किसी विशेष परियोजना पर कार्य करे। जिस हेतु वह हर संभव सहायता सरकार एवं स्वयं के माध्यम से उपलब्ध करवाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार महिलाओं को समाज में अपेक्षित स्थान देने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस हेतु महिलाओं के स्वावलंबन के लिए सरकार द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सवाभिमान के साथ उन्हें सशक्त करना प्रदेश सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि समाज निर्माण में सबसे अहम योगदान मातृशक्ति का है। उन्होंने कहा कि महिला न केवल परिवार एवं समाज को दिशा देने का कार्य करती हैं। इसलिए महिलाओं को समाज में व्यापत बुराईयों को खत्म करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य करने चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं के सम्मान और सवाभिमान को ध्यान में रखते हुए 60 वर्ष से उपर सभी महिलाओं को पेंशन देने का ऐतिहासिक निर्णय जयराम सरकार ने लिया। इसके अतिरिक्त हिमाचल गृहणी सुविधा योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, सशक्त महिला योजना, बेटी है अनमोल योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृवन्दना योजना, जननी सुरक्षा योजना जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से सरकार मातृशक्ति को संबल प्रदान करने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम उपरांत उद्योग मंत्री ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकत्म का मौके पर निपटारा किया और शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद् उपाध्यक्षा सनेह लता परमार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिता सपहिया, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष सत्या सूद, उपाध्यक्ष सुदेश कुमारी, महामंत्री रुपिंदर डैनी सहित विभिन्न महिला मंडलों के प्रतिनिधि और सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close