विविध

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस आलकमान के साथ प्रदेश की ताज़ा राजनैतिक हालात पर की चर्चा

No Slide Found In Slider.

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस आलकमान के साथ प्रदेश की ताज़ा राजनैतिक हालात पर चर्चा के साथ साथ प्रदेश कांग्रेस संगठन की राजनैतिक गतिविधियों की पूरी जानकारी दी।इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुटता के साथ भाजपा के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन कर रही है।उन्होंने कहा कि इन आंदोलनों में कांग्रेस को लोगों का भारी जन समर्थन मिल रहा है।

No Slide Found In Slider.

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन के सी बेनुगोपाल से भेंट के प्रदेश संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ जितने भी आंदोलन किए है और कर रही है, उनमें उन्हें लोगों का भारी जन समर्थन मिल रहा है।उन्होंने कहा कि हॉल ही के चार उप चुनावों में कांग्रेस को मिली शानदार जीत से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनावों से पहले नगर निगम शिमला के चुनाव होने है,इसके लिए प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह मजबूती के साथ तैयार है।

राठौर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ बैठक में प्रदेश संगठन से जुड़े अनेक मसलों पर विस्तृत चर्चा की।उन्होने बताया कि आलाकमान से जो भी निर्देश व कार्यक्रम उन्हें मिल रहें है उन्हे सफतापूर्वक पूरा किया जा रहा है।उन्होने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

No Slide Found In Slider.

कांग्रेस अध्यक्ष ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल से भी भेंट कर उन्हे प्रदेश की राजनीति गतिविधियों से अवगत करवाया और अनेक राजनैतिक मुद्दों पर आपसी विचार विमर्श किया।

कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन और जीत के लिए शुभामनाएं दी। उन्होने कहा कि प्रदेश में चार उप चुनावों में जो जीत का सिलसला शुरू हुआ है वह थमना नहीं चाहिए।उन्होने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बने इसके लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।

___________________________

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन चुनाव प्राधिकरण के चैयरमेन मधुसूदन मिस्त्री व हिमाचल प्रदेश सदस्यता अभियान की पीआरओ दीपा दासमुंशी से भेंट कर उन्हे प्रदेश में सदस्यता अभियान की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी का सदस्यता अभियान का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है।

राठौर ने डिजिटल सदस्यता अभियान में आ रही दिक्कतों से भी उन्हे अवगत करवाया।

मिस्त्री ने आश्वसन दिया कि डिजिटल सदस्यता अभियान में जो दिक्कतें आ रही है,वह उनके ध्यान में पहले ही है इसलिए इन दिक्कतों को जल्द दूर किया जाएगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close