स्वास्थ्य

टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रोग्रेमेटिक इंटरवेंशन में हिमाचल देशभर में ”प्रथम स्थान”

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रोग्रेमेटिक इंटरवेंशन में हिमाचल देशभर में ”प्रथम स्थान” पर टीबी उन्मूलन की दिशा में समस्त देशभर में हिमाचल सर्वश्रेष्ठ, हिमाचल को किया गया पुरुस्कृत, साथ ही राज्य के 8 जिलों को सिल्वर मैडल एवं 3 जिलों को ब्रोंज मैडल दिया गया है
Central TB Division भारत शासन द्वारा प्रतिवर्ष (NTEP Program) सब – नेशनल सर्टिफिकेशन के अंतर्गत उत्कृष्ट उपलब्धियाँ अर्जित करने वाले राज्यों व जिलों को गाइडलाइन के अनुसार श्रेणी वार गोल्ड, सिल्वर व ब्रोंज मैडल से सम्मानित किया जाता है ! हिमाचल प्रदेश संपूर्ण भारत मैं गत 4 वर्षो से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है इस बार भी हिमाचल प्रदेश राज्य को संपूर्ण भारत मैं प्रोग्रामेटिक इंटरवेंशन मैं प्रथम स्थान के लिए चुना गया है जो कि संपूर्ण हिमाचल और स्वास्थ्य विभाग के लिए हर्ष व उत्साह का विषय है | हिमाचल को यह पुरूस्कार विश्व क्षय रोग उन्मूलन दिवस के अवसर पर गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने प्रदान किया प्रदेश की ओर से राज्य क्षय अधिकारी डॉ. गोपाल बेरी ने यह पुरूस्कार प्राप्त किया
राज्य क्षय अधिकारी डॉ. गोपाल बेरी ने यह बताया कि भारत सरकार ने क्षय रोग उन्मूलन के लिए राज्य और जिला स्तरीय उप राष्ट्रीय प्रमाणीकरण कार्यक्रम शुरू किया है वर्ष 2021-22 के लिए हिमाचल प्रदेश में सब नेशनल सर्टिफिकेट हेतु समस्त 12 जिलों को नामांकित किया गया था जिसमे 8 जिलों (हमीरपुर, किन्नौर, कुल्लू , काँगड़ा, मंडी, शिमला, लाहौल स्पीति, ऊना ) को सिल्वर मैडल दिया गया है एवं चम्बा , सिरमौर, सोलन जिलों को ब्रोंज मैडल दिया गया है
पहले भी मिल चुका है अवार्ड हिमाचल को पिछले 4 वर्षो से समस्त भारत में टीबी के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया जा रहा है, पिछले वर्ष लाहौल स्पीति को सिल्वर मैडल एवं काँगड़ा, ऊना, हमीरपुर व किन्नौर को कांश्य पदक से सम्मानित किया जा चुका है

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
No Slide Found In Slider.

4 कैटेगरी में अवार्ड के लिए होता है जिलों का चयन
टीबी मुक्त – 2015 से मौजूदा साल मे टीबी के मरीजों की संख्या में 80 प्रतिशत की कमी वाले जिलों को इस श्रेणी में गोल्ड मैडल देकर टीबी मुक्त राज्य व जिला घोषित किया जाता है
गोल्ड – 2015 से मौजूदा साल मे टीबी के मरीजों की संख्या में 60 प्रतिशत की कमी वाले राज्य व जिलों को इस श्रेणी में गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया जाता है
सिल्वर – 2015 से मौजूदा साल मे टीबी के मरीजों की संख्या में 40 प्रतिशत की कमी वाले जिलों को इस श्रेणी में सिल्वर मैडल दिया जाता है एनएचएम हिमाचल ने इस साल के लिए 8 जिलों (हमीरपुर, किन्नौर, कुल्लू , काँगड़ा, मंडी, शिमला, लाहौल स्पीति, ऊना ), को प्रस्तावित किया था इन सभी जिलों को सिल्वर अवार्ड के लिए चुना गया है
ब्रोंज – 2015 से मौजूदा साल मे टीबी के मरीजों की संख्या में 20 प्रतिशत की कमी वाले जिलों को इस श्रेणी में ब्रोंज मैडल दिया जाता है एनएचएम हिमाचल ने इस साल के लिए चम्बा , सिरमौर, सोलन को प्रस्तावित किया था इन सभी जिलों को ब्रोंज मैडल लिए के चुना गया है

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close