चिंता: जेबीटी के  3301 पद खाली

चिंता: जेबीटी के 3301 पद खाली

शिक्षा
No Slide Found In Slider.

आज हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री  गोविंद ठाकुर  से प्रदेश के स्कूलों में खाली पड़े जेबीटी के खाली पदों को भरने ओर अंतर जिला ट्रांसफर पोलिसी के अंतर्गत नियमित नही हुए 58 अध्यापको के विषय पर चर्चा हुई । प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने आग्रह किया कि प्रदेश के स्कुलो में पिछले काफी समय से कोर्ट की वजय से जेबीटी के पद खाली 3301 पद खाली चले है। प्रदेश सरकार ने कमीशन के आधार पर पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब बैच वाइज भी पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया गया है। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि प्रदेश के सात जिलो में अंतर जिला ट्रांसफर हुए शिक्षक नियमित कर दिए हैं। पांच जिलों को नियमित होने से रोक दिया है। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि इनकी नियमितीकरण की प्रक्रिया को जल्द शुरू करनी होगी क्योंकि मार्च ने दो वर्ष पूरे होने वाले शिक्षक नियमित हो जाएंगे, जिससे इन अध्यापको को सीनियरिटी में नुकसान हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने आग्रह किया है कि अंतर जिला ट्रांसफर हुए शिक्षको को ट्रांसफर नीति में संशोधन कर इनके साथ न्याय

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

करे। प्रान्त महामंत्री डॉ पुंडीर ने कहा कि प्रदेश में दो वर्ष पूरे कर चुके शिक्षको को नियमितीकरण की प्रक्रिया को जल्द पूरा करे। प्रदेश सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को नियमित करने के लिए तीन वर्ष से दो वर्ष कर दिए हैं। इसलिए शिक्षा विभाग में दो वर्ष पूरे कर चुके अध्यापको को नियमित करे।

Deepika Sharma