पर्यावरणसंस्कृति

राहत: राज्य में कोविड के मामलों में काफी कमी आई सामने

होली पर सीएम ने जताया संतोष कहा: 2 वर्ष से रंगों का त्योहार सही तरह नहीं मनाया जा सका

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां अपने सरकारी आवास ओक ओवर में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और शिमला शहर के प्रमुख नागरिकों के साथ होली मनाई।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

रंगों के इस त्योहार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को इस त्योहार को पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कामना की कि यह रंगों का त्योहार लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि लाएगा। उन्होंने इस बात पर भी संतोष व्यक्त किया कि राज्य में कोविड के मामलों में काफी कमी आई है और लोग दो वर्ष से अधिक समय के बाद रंगों के इस त्योहार को उत्साह के साथ मना पा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करेगा।

 

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने राजभवन का दौरा किया और राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को होली की शुभकामनाएं दी

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close