पर्यावरण

हिमाचल में इस तरह मनाया पृथ्वी दिवस ….

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

 

पृथ्वी दिवस प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए मनाया जाता है। वर्ष 2021 के लिए पृथ्वी दिवस की थीम “रिस्टोर अवर अर्थ” है और इसमें पांच प्राथमिक कार्यक्रम शामिल हैं:

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

1. कैनोपी प्रोजेक्ट,

2. फूड एंड एनवायरनमेंट,

3. क्लाइमेट लिटरेसी,

4. ग्लोबल अर्थ चैलेंज और

5. ग्रेट ग्लोबल क्लीनअप।

 

इस विषय और विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए  निशांत ठाकुर, संयुक्त सदस्य सचिव, हिम्कोस्ट ने बताया कि हि.प्र. विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद (हिम्कोस्ट), के हि.प्र. एनविस हब द्वारा राज्य में पृथ्वी दिवस इस वर्ष मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के नए कार्यक्रम “एक भारत श्रेष्ठ भारत (EBSB)” के तहत केरल एनविस हब के सहयोग से मनाया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य / केंद्रशासित प्रदेशों की अवधारणा के माध्यम से विभिन्न राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के लोगों के बीच पारस्परिक समझ को बढ़ावा देना है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF और CC) , भारत सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को केरल के साथ जोड़ा गया है।

No Slide Found In Slider.

 

इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में पृथ्वी दिवस 2021 मनाने के लिए जूनियर और सीनियर श्रेणियों के तहत हिमाचल प्रदेश और केरल के स्कूली छात्रों के लिए “रिस्टोर अवर अर्थ”विषय पर ऑनलाइन पेंटिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता और ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणित और शीर्ष तीन विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close